PARIVAAR SELF CARE TEAM

About Us​

सेवा परमो धर्मः” की भावना से प्रेरित PSCT (परिवार सेल्फ केयर टीम) “हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा” के समभाव के साथ नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों एवं समस्त जनमानस की आवश्यक आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न प्रकार की सहायता के लिए समर्पित एक सेवा एवं सहयोग की पहल है।

PSCT  को सेवा, सहयोग एवं सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से की गई।

Our Mission

PSCT का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न संवर्गों को एक मंच पर जोड़कर, सभी के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह आवश्यकतानुसार एक-दूसरे का सहयोग करना है। संस्था से जुड़े सदस्यों एवं उनके परिवारों को किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति में नियमानुसार आवश्यक आर्थिक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराना PSCT का प्रमुख लक्ष्य है।

PSCT के अंतर्गत से विभिन्न वर्गों के जनमानस को जोड़ने का प्रयास किया गया है। संस्था द्वारा सदस्यों की आवश्यकता के अनुसार आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहयोग, गंभीर बीमारी में उपचार सहायता, बेटियों के विवाह एवं शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ रक्तदान शिविर, ऑर्गन डोनर की व्यवस्था, रोजगार के अवसर एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी गतिविधियों में सहयोग और सहभागिता के माध्यम से समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना PSCT का संकल्प है।

Why Choose Us

PSCT एक ऐसा मंच है जहाँ आपको सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार मिलता है। हमारी पहचान हमारी पारदर्शिता, त्वरित सहायता और सामाजिक सरोकार हैं।

PSCT से कौन जुड़ सकता है?

PSCT एक सामाजिक सहयोग मंच है जो सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कर्मचारियों, प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, स्वरोजगार करने वालों, युवाओं तथा समाज सेवा में रुचि रखने वाले प्रत्येक नागरिक को अपने साथ जोड़ता है। चाहे आप किसी भी क्षेत्र, संवर्ग या पेशे से हों – PSCT में आप सभी का स्वागत है। हमारा उद्देश्य “हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा” के सिद्धांत पर एक मजबूत एवं सहयोगी समाज का निर्माण करना है

👉 आज ही PSCT सदस्य बनें

Scroll to Top